लंदन ओलंपिकः गगन नारंग ने जीता कांस्य पदक
लंदन, एजेंसीः शूटर गगन नारंग ने लंदन ओलंपिक में भारत के लिए पहला पदक जीता हैं। गगन ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक पर निशाना साधा। पिछले साल बीजिंग ओलंपिक में अभिनव बिन्द्रा ने इसी स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था। इस बार बिन्द्रा फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहे।
गगन नारंग ने फाइनल राउंड मुकाबले में 103.1 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। नारंग ने क्लाफीकेशन राउंड में 598 अंक हासिल किए थे। इस तरह कुल 701.1 अंक के साथ उन्होंने कांस्य पदक जीता। गोल्ड मेडल रोमानिया के एलिन जॉर्ज मोल्दोविनेउ (कुल स्कोर 702.1)ने जीता। इटली के निकोलो कैम्प्रियानी (कुल स्कोर 701.5) ने सिल्वर मेडल पर निशाना साधा।
गगन नारंग क्वालीफाई राउंड में भी तीसरे स्थान पर रहे थे। वहां मोल्दोविनेउ और कैम्प्रियानी 599 अंक के साथ टॉप पर रहे थे। अभिनव बिन्द्रा 594 अंक के साथ 16वें स्थान पर रहकर फाइनल में जगह बनाने नाकाम रहे।














