Published On: Wed, Jun 13th, 2012

धोनी ने जिंदगी में पहली बार किया मतदान

धोनी ने जिंदगी में पहली बार किया मतदान

रांची, एजेंसीः भारतीय टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। धोनी ने मंगलवार को झारंखड के हटिया विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

धोनी ने अपने परिवार के साथ श्यामली स्थित डीएवी स्कूल परिसर में बने केन्द्र पर मतदान किया। टीम इंडिया में शामिल होने के बाद धोनी पहली बार इस तरह मतदान करते हुए नजर आए। चुनाव आयोग ने धोनी को अपना ब्रांड एम्बेसेडर भी बनाया था।

धोनी के भाई नरेन्द्र सिंह ने उपचुनाव में ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन के पक्ष में प्रचार किया था। इस पार्टी की कमान सुदेश महतो के हाथ में जो राज्य के उपमुख्यमंत्री भी है। खुद धोनी भी सुदेश महतो के अच्छे मित्र माने जाते है।

हालांकि धोनी के मतदान करने के बावजूद उपचुनाव को लेकर मतदाताओं में कोई खास उत्साह देखने को नहीं मिला। केवल 39 फीसदी मतदान ही हटिया सीट पर दर्ज किया गया।

चुनाव मैदान में 29 प्रत्याशी अपनी किस्मत अजमा रहे है लेकिन मुख्य मुकाबला कांग्रेस, बीजेपी के अलावा झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) और ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन के प्रत्याशियों के बीच माना जा रहा है।

ये सीट 2010 में कांग्रेस के विधायक गोपाल नाथ सहदेव के निधन की वजह से खाली हुई थी। दो साल तक चुनाव याचिका की वजह से यहां चुनाव नहीं हो सके थे। अब जब मतदाताओं को अपना प्रतिनिधि चुनने का मौका मिला तो उनमें वो उत्साह नजर नहीं आया।

About the Author

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>