Published On: Tue, Jul 24th, 2012

मुंबईकर का फिर फ्लॉप शो, 2012 में गरजने के बजाए खामोश रहा बल्ला

Print Friendly
Share This
Tags

हम्बनटोटा, एजेंसीः भारत को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में श्रीलंका के हाथों नौं विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। श्रीलंका के खिलाफ शनिवार को होने वाले तीसरे वनडे के पहले टीम इंडिया के सामने कई चुनौतियां है जिसमें सबसे अहम मध्यक्रम के बल्लेबाज रोहित शर्मा का खराब फार्म शामिल हैं।

रोहित पहले वनडे में पांच रन बनाकर आउट हुए थे। दूसरे वनडे में वो खाता खोलने में भी नाकाम रहे। एंजेलो मैथ्यूज की एक गेंद को ऑफ साइड में खेलने की कोशिश में क्लीन बोल्ड हो गए। 2012 में रोहित की पारियों पर नजर डाली जाए तो 21, 10, 33, 15, 0, 4, 68, 5, 0। एक ओर नाकाम पारी के बाद रोहित का इस साल का औसत 17.33 हो गया है। रोहित शर्मा जैसे काबिलियत और तकनीकी रूप से माहिर माने जाने वाले बल्लेबाज का ये प्रदर्शन निराश करने वाला है।

25 वर्षीय इस बल्लेबाज के लिए अब समय खत्म होता जा रहा हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए टेस्ट टीम में शामिल होने के लिए रोहित शर्मा का भी दावा था, लेकिन यदि उनका ऐसा प्रदर्शन जारी रहा तो वनडे में भी उनके लिए जगह बनाए रखना मुश्किल हो जाएगा।

रोहित शर्मा की जगह लेने के लिए बंगाल के मनोज तिवारी और उनके गृहनगर मुंबई से अजिंक्य रहाणे पूरी तरह से तैयार है। तिवारी ने पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे खेला था और उसमें शतक जमाया था। इसके बाद से ही वो टीम इंडिया के साथ टूरिस्ट बनकर घूम रहे है। कुछ ऐसा ही हाल अजिंक्य रहाणे का भी है जो रोहित के लगातार खराब प्रदर्शन की वजह से प्लेइंग इलेवन में शामिल होने का दम रखते हैं।

रोहित ने साल पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में 68 रनों की पारी को छोड़कर कोई भी प्रभावी पारी नहीं खेली। एशिया कप में 330 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए रोहित ने विराट कोहली के साथ मैच विनिंग पारी खेली थी।

2007 में इंटरनेनशल क्रिकेट में पदार्पण के बाद से ही रोहित के खेल में निरंतरता का अभाव रहा है। ये ही वजह है कि सबसे प्रतिभावान बल्लेबाज 2011 में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा भी नहीं रहा था।

About the Author

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>