Published On: Mon, Jun 11th, 2012

शर्मनाकः अब श्रीलंका टीम 99 पर ऑल आउट हो गई

Print Friendly
Share This
Tags

हम्बनटोटा, एजेंसीः पहले टी20 मैच में पाकिस्तान की टीम 95 रनों पर ऑल आउट हुई तो अब दूसरे टी20 मैच में श्रीलंका टीम 99 रनों पर सिमट गई। बल्लेबाजों के इस शर्मनाक प्रदर्शन की वजह श्रीलंका दूसरा टी20 मैच में 23 रनों से हार गया। पाकिस्तान की इस जीत के साथ दो मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई।

 

पाकिस्तान की जीत के हीरो शाहिद आफरीदी रहे। आफरीदी ने पहले बल्लेबाजी से कमाल दिखाते हुए अर्धशतक जमाया। आफरीदी ने 33 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में इस विस्फोटक बल्लेबाज ने पांच चौके और एक छक्का जमाया। एक वक्त पाकिस्तान ने 41 रनों पर चार विकेट गंवा दिए थे। आफरीदी ने विपरीत हालातों में शोएब मलिक (27) के साथ पांचवे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी की। उनके अलावा मोहम्मद हाफीज ने 24 रनों का योगदान दिया।

 

 

जवाब में श्रीलंका की शुरूआत बेहद खराब रही और कुमार संगकारा आठ रन बनाकर आउट हो गए। संगकारा के आउट होने के बाद श्रीलंकाई पारी में शुरू हुआ विकेटों का पतझड़ थम ही नहीं पाया और पूरी टीम 99 रनों पर सिमट गई। बल्लेबाजी में कमाल दिखाने वाले शाहिद आफरीदी ने गेंदबाजी में भी रंग जमाते हुए दो विकेट लिए। आफरीदी के अलावा यासिर अराफात और मोहम्मद सामी ने तीन-तीन विकेट लिए।

About the Author

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>